फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दि थाई स्पा सेंटर में बोगस ग्राहक भेज देह व्यापार का किया भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस ने बुधवार शाम को जिंदल चौक के पास दि थाई स्पा सेंटर में बोगस ग्राहक भेजकर वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस संबंध में मॉडल टाउन के सूरज, उसके भाई शील मुंजाल, अर्बन एस्टेट के सुरेंद्र व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि जिंदल चौक के पास दि थाई स्पा सेंटर का मालिक सूरज अपने बड़े भाई मैनेजर शील मुंजाल व बिल्डिंग मालिक सुरेंद्र निवासी अर्बन एस्टेट के साथ मिलकर असम व दिल्ली से लड़कियां लाकर स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा करवाता है। पुलिस ने इंस्पेक्टर सरोज की एक टीम गठित की और सिपाही चरण सिंह को 500 के दो नोट दिए। इसके बाद बोगस ग्राहक बने सिपाही चरण सिंह ने स्पा सेंटर के मैनेजर को 1000 रुपये दिए जो उसने गल्ले में रख लिए। इसके बाद वह चरण सिंह को केबिन में ले गया और एक लड़की लाकर छोड़ दी।
इसके बाद पुलिस इशारा पाकर अंदर आई और कांउटर पर बैठे मैनेजर से पूछा तो उसने खुद को शील मुंजाल बताया। इंस्पेक्टर सरोज ने गल्ले की तलाशी लेकर 500 रुपये के दो हस्ताक्षरशुदा नोट बरामद किए। आरोप है कि स्पा सेंटर मालिक सूरज अपने भाई व अन्य के साथ मिलकर बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार का धंधा कराता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें