अग्रोहा के पास चिकनवास लांधड़ी टोल पर महापंचायत करते विधायक नरेश सेलवाल, संगठन के सदस्य, किसान न
अग्रोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 स्थित चिकनवास-लांधड़ी टोल प्लाजा पर सोमवार को आयोजित महापंचायत में कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई गई। उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। महापंचायत के कुछ समय बाद ही टोल प्रबंधन ने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने और अन्य मांगें पूरी करने की घोषणा की।
विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि संगठित होकर अपनी समस्याओं को उठाना ही समाधान का मार्ग है। महापंचायत में कर्मचारियों ने बताया कि हाल ही में 10 कर्मचारियों को हटाया गया था, जबकि शेष कर्मचारियों को कम वेतन के साथ रखा गया था। साथ ही, पीएफ जमा न करने और ईएसआई कार्ड नहीं बनवाने की शिकायत भी उठाई गई। सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न महापंचायत में सभी पक्षों की बात सुनी गई। टोल प्रबंधन ने घोषणा की कि हटाए गए 10 कर्मचारियों को पुनः नियुक्त किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों का वेतन 8,700 रुपये से बढ़ाकर 12,190 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। इसके अलावा सभी कर्मचारियों का पीएफ नियमित रूप से जमा किया जाएगा और प्रत्येक कर्मचारी का ईएसआई कार्ड बनवाया जाएगा, जिससे दुर्घटना की स्थिति में वे सरकारी सहायता प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर सीटू के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन से सुदीप सिवाच, किसान सभा के सरवत पूनिया, कपूर सिंह बगला, सतवीर सिंह धायल मौजूद रहे।