फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में पीएचडी दाखिले के लिए साक्षात्कार अब 1 जुलाई को

Tue, 16 Jun 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीएचडी प्रोग्राम (समर टर्म) में दाखिलों के लिए साक्षात्कार, मेरिट सूची और काउंसिलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि पहले 26 जून को प्रस्तावित साक्षात्कार अब 1 जुलाई को संबंधित विभागों में आयोजित होंगे।
विज्ञापन

मेरिट सूची 3 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। प्रथम फिजिकल काउंसिलिंग एवं ऑन-द-स्पॉट ऑनलाइन फीस जमा करवाने की प्रक्रिया 6 जुलाई को होगी। दूसरी काउंसिलिंग के लिए रिक्त सीटों का विवरण 7 जुलाई को जारी किया जाएगा, जबकि काउंसिलिंग 8 जुलाई को आयोजित होगी। इस दौरान आरक्षित श्रेणी से सामान्य श्रेणी में परिवर्तित सीटों पर भी दाखिले किए जाएंगे।
पीएचडी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन/इंडक्शन कार्यक्रम 9 जुलाई को आयोजित होगा तथा कोर्स वर्क 13 जुलाई से शुरू होगा। कोर्स वर्क परीक्षा दिसंबर मध्य में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून ही रहेगी। संशोधित शेड्यूल और प्रॉस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें