फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहते को बचाने आए नाना-नानी पर चाकुओं से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के सुलखनी गांव में देर रात को अपने दोहते को बचा रहे नाना और नानी पर हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया। घायलों को देर रात नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया और बरवाला पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन सुलखनी गांव निवासी महिला ने बताया कि करीब तीन साल पहले बहबलपुर गांव निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। एक साल बाद ही पति और ससुरालजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस पर उसने ससुरालजनों के खिलाफ कोर्ट में केस कर रखा है और दो साल से मायके में रह रही है। महिला ने बताया कि उसका दो साल का बेटा भी उसके साथ रहता है। 25 मार्च को कोर्ट में पेशी के दौरान पति ने उसके और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। महिला का आरोप है कि गत रात्रि करीब 11 बजे उसका पति, जेठ और एक अन्य बाइक पर उनके घर आए और बैठक में सो रहे उसके पिता पर तेजधार हथियार से वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर उसकी मां और वह बीच बचाव करने लगी तो उन पर ऊपर भी चाकू और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान जब उसका पति उसके बेटे पर वार किया तो उसके माता-पिता बीच में आ गए, तो आरोपी उन पर चाकू से वार करता रहा। शोर मचाया तो तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल हालत में पड़ोसी ने उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
वर्जन
सुलखनी गांव के रहने वाले दंपती और उनकी बेटी पर हमला कर घायल करने की शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार, थाना प्रभारी, बरवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें