फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला रूट के गांवों,शहरों का किराया 5 रुपये बढ़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी के निर्माण कार्य के चलते हिसार बरवाला रूट को वैकल्पिक रूट पर डायवर्ट किया गया है। पिछले सप्ताह से यह डायवर्जन किया गया है, जिसके चलते बरवाला की ओर जाने वाले वाहनों को 3.3 किलोमीटर लंबा चक्कर अतिरिक्त लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन ने इस बारे में मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी थी। जिसके बाद अधिकारियों ने नए रूट की पैमाइश कराई। सोमवार को हिसार से बरवाला- चड़ीगढ़ रूट का सर्वें किया गया। वीरवार को दोबारा से सर्वे किया गया, जिसमें तीन किलोमीटर तीन सौ मीटर की दूरी निकलकर सामने आई है। रोडवेज एक किलोमीटर पर एक रुपये पांच पैसे किराया लेता है। ऐसे में रोडवेज ने तीन रुपये 15 पैसे किराया बढ़ाना था। अब रोडवेज पैसे या एक रुपये का किराया नहीं रखता। सीधे पांच या 10 रुपये किराया बढ़ाया जाता है।
इसके चलते अब बरवाला रूट पर बसे गांवों, शहरों के लिए यात्रियों को पांच रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। यातायात प्रबंधक की ओर से रिपोर्ट महाप्रबंधक को भेजी है। रोडवेज अधिकारियों की ओर से इस पर अंतिम फैसला लेना बाकी है। अगले सप्ताह से नया किराया लागू होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें