फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाणी श्यामलाल में डीजे बंद करवाने गए पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी विरोध करने पर सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ढाणी श्यामलाल में एक शादी समारोह में रात 11.30 बजे डीजे बंद करवाने गए एसपीओ जयबीर के साथ 6-7 अज्ञात युवकों ने झगड़ा कर वर्दी फाड़ दी। पत्थर से वार कर उनका सिर फोड़ दिया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस की जिप्सी मौके पर पहुंची। उसे देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ एचटीएम थाना पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर ढाणी श्यामलाल के संदीप और ढिंगसरा(फतेहाबाद) के सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सैनिक छावनी के सामने रहने वाले जयबीर ने बताया कि मैं पुलिस में बतौर स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के पद पर नई सब्जी मंडी चौकी में तैनात हूं। मैं और होमगार्ड सुभाष राइडर नंबर 13 पर रात्रि गश्त पर इलाके में थे। ढाणी श्यामलाल की गली नंबर 2 में शादी का प्रोग्राम था। वहां डीजे बज रहा था। हम रात 11.30 बजे राइडर लेकर गए और डीजे बंद करने को कहा। जिस पर पांच-सात युवकों ने कहा कि हम डीजे बंद नहीं करेंगे और वे हमारे साथ कहासुनी करने लगे। हमने उनको समझाने का प्रयास किया, परंतु वे नहीं माने। उन्होंने मेरी वर्दी फाड़ दी और कहने लगे कि हम डीजे तो हर हाल में बजाएंगे, तभी एकदम किसी ने मेरे सिर पर पत्थर मारा। फिर साथी कर्मचारी सुभाष ने थाने में फोन किया। थोड़ी देर में सरकारी गाड़ी में पुलिस कर्मी वहां आ गए। हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें