हांसी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। टीम ने नगर परिषद में सफाई व्यवस्था और कचरा उठान से जुडे़ दस्तावेजों का रिकॉर्ड मांगा। करीब डेढ़ घंटे तक टीम परिषद कार्यालय में रही। बता दें कि टीम के पास सफाई व्यवस्था को लेकर एक शिकायत पहुंची थी।
शिकायत है कि परिषद ने शहर के मुख्य मार्गों की सफाई व कचरा लिफ्टिंग का टेंडर दिया हुआ है और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का टेंडर दिया हुआ है। टेंडर देने के बावजूद शहर में सफाई नहीं हो रही। इसमें घोटाला होने की संभावना जताई गई। शिकायत मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कचरा उठान के टेंडर से संबंधित दस्तावेज मांगे। साथ ही पूछा कि टिपर चालकों को वेतन कैश दे रहे हैं या फिर खाते में। परिषद कार्यालय द्वारा सभी दस्तावेज मुहैया करवा दिए गए हैं। शहर के मुख्य मार्गों की सफाई व कचरा लिफ्टिंग का टेंडर करीब 8 लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से सिरसा की फर्म दी सिरसा भोले शंकर कॉपोरेटिव एलएंडसी सोसायटी को दिया हुआ है।