फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करी को लेकर कलिंगा में तनाव, गांव के युवक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गो तस्करी के मामले को लेकर गांव के लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव के लोगों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक मेवात के लोगों को यहां से गाय लेकर जाने में मदद करता है। रविवार को इस बात को लेकर गांव में काफी हंगामा भी हुआ। दो दिन पहले हुई पंचायत के फैसले को भी गांव के युवकों ने मानने से इनकार कर दिया और सोमवार तक केस दर्ज करने का अल्टीमेटम दिया है। युवाओं ने कहा कि अगर पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो वे अपने स्तर पर फैसला लेंगे। रविवार को गांव के तीनों सरपंचों ने 12 गांवों के प्रधान रिषीपाल सिंह से मुलाकात कर चर्चा भी की है। वहीं खरक चौकी पुलिस ने भी मामले की जांच जल्द से जल्द कर आगामी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार रात को गो सेवक संजय परमार और उनकी टीम ने एक छोटे लोडिंग वाहन में एक गाय और बछड़े को ले जाते हुए पकड़ा था। गाड़ी चालक ने बताया कि वह तावड़ू के निजामपुर गांव में गाय को लेकर जा रहा है। वह गाय डॉ. आजाद सिंह ने खरीदी है। संजय परमार ने बताया कि युवक के पास गांव के सरपंच के हस्ताक्षर युक्त पत्र भी था। उसने बताया कि वह पहली बार गाय लेकर जा रहा है। मगर पूछताछ में सामने आया कि वह 30 से ज्यादा बार गाय लेकर जा चुका है। 15 बार उसका साथी भी गाय लेकर गया है। यही नहीं हर बार वही व्यक्ति विक्रेता होता है और खरीदार डॉ. आजाद सिंह ही होता है। जब गांव के लोगों को इस मामले के बारे में पता चला तो हंगामा हो गया। गांव में पंचायत हुई और पंचायत में गांव के युवक ने गलती मानी और उस पर जुर्माना लगाकर माफ कर दिया गया। मगर गांव के युवाओं ने इस बात का विरोध किया और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। रविवार को गांव के सैकड़ों युवा एकत्रित हुए और गांव में बैठक की। गो सेवक संजय परमार को भी बैठक में बुलाया गया।
चौकी इंचार्ज भी पहुंचे गांव में
मामले की सूचना मिलने पर खरक चौकी प्रभारी अमित कुमार भी गांव में पहुंचे। युवाओं ने पुलिस को बताया कि मेवात के लोगों द्वारा आरोपी युवक के खाते में लाखों रुपये डाले गए हैं। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा कि वो मामले की पूरी जांच करेंगे। खातों की जांच कराई जाएगी। इस पर युवाओं ने कहा कि पहले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही युवाओं ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वे अपने स्तर पर कोई कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

गो-तस्करी के मामले को लेकर गांव में विवाद हुआ है। तीनों सरपंचों ने रविवार को 12 गांवों के प्रधान रिषिपाल से भी मुलाकात की है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
- रामभुल, सरपंच, सवाई पाना।
ह आरोपी युवक के खिलाफ रपट लिखी गई है। अभी जांच की जा रही है। युवक के खातों का लेन-देन भी जांचा जाएगा। अगर वो दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार, चौकी इंचार्ज, खरक।
क्षेत्र में गो तस्करी का गिरोह सक्रिय है। उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस को सबूत भी सौंपे जा चुके हैं। रविवार को गांव कलिंगा में सैकड़ों युवाओं ने एकत्रित होकर गांव के युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। अगर कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

संजय परमार, गौसेवक।
- संजय परमार, गो सेवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें