फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाया रेवाड़ी का पारा

Tue, 31 Dec 2013 07:42 PM IST
अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर शाम बारिश होने पर ठंड और बढ़ गई है। बावल क्षेत्र में ओले गिरने की सूचना है।
विज्ञापन


बादल छाने से न्यूनतम तापमान जहां बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस हो गया, वहीं अधिकतम तापमान गिर कर 14 डिग्री पर आ गया है। बारिश ने पाला गिरने से निराश हुए किसानों के चेहरे की रौनक लौटा दी है।


सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान -2 डिग्री होने के बाद शाम को बारिश आने पर मौसम के मिजाज और तल्ख हो गए। बारिश और कुछ क्षेत्र में ओले गिरने पर पूरा जिला ठंड की चपेट में आ गया है। आसमान पर बादल छाने से न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री पर पहुंच गया है, लेकिन बारिश और ठंड बढ़ने पर अधितम तापमान 16 से गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
विज्ञापन



सोमवार को पाला गिरने से फसल खराब होने के अंदेशे से किसान चिंतित हो गए थे, लेकिन सोमवार की शाम हुई बारिश ने किसानों की खुशी लौटा दी है।


सर्दी की पहली बारिश ने किसानों में प्रचलित माह-पोह का झारा और फागुन बरसे सारा वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया है। यानि दिसंबर-जनवरी की हल्की बारिश से किसान को जितना लाभ होता है, उतना पूरे मार्च में बारिश होने से नहीं होता है।
विज्ञापन



चरखी दादरी में पारा 2 डिग्री सेल्सियस
चरखी दादरी। इलाके में सोमवार सवेरे से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। बादल छाए जाने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई। सोमवार का तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें