फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किशोरी के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई, मां-पिता में हो चुका तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक इलाके में एक किशोरी के साथ उसके सौतेले पिता ने ही दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। किशोरी के रिश्ते की बात चली तो आरोपी ने रिश्ता तुड़वाने की धमकी दी। पुलिस ने वीरवार को पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह नौवीं तक पढ़ी है और अपनी मां के साथ रहती है। उसके माता-पिता का वर्ष 2012 में तलाक हो गया था। वर्ष 2017 मां ने दूसरी शादी कर ली। सौतेले पिता और मां की उम्र में काफी अंतर था। इस कारण वह उसे नाम से ही बुलाती थी। करीब एक साल पहले मां अपनी बहन के पास गई हुई थी। तब वह घर पर अकेली थी। दोपहर में सौतेला पिता मेरे लिए जूस लेकर आया। जूस पीते ही उसे होश नहीं रहा। होश आया तो वह आपत्तिजनक हालत में थी। सौतेले पिता ने कहा कि तूने किसी को बताया तो तेरा अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें