फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेशनेलाइजेशन को लेकर अध्यापक संघ ने धरना देकर जताया विरोध

विज्ञापन
अध्यापक संघ के सदस्य ज्ञापन सौंपते हुए - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ शिक्षकों की अव्यवहारिक रेशनेलाइजेशन के विरोध में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों सहित सैंकड़ों अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों का विरोध किया।
संघ के प्रदेश महासचिव प्रभु सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार की युक्तिकरण की जो नीति है वह शिक्षा के अधिकार कानून का उल्लंघन करती है । उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मॉडल संस्कृति स्कूलों के नाम पर पुराने जो अच्छे स्कूलों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सरकार मॉडल संस्कृति स्कूलों में सेवानिवृत्त अध्यापकों को लगाने का ऐलान कर चुकी है। एचटेट व सीटेट पास कर नौकरी की बाट देख रहे युवाओं के साथ अन्याय है। जिला प्रधान सुतारद्दीन मिर्जा ने बोलते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की रेशनलाइजेशन पूरी तरह से गैर वैज्ञानिक है। नई शिक्षा नीति और शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत शिक्षक छात्र अनुपात 1:30 का दिया गया है। जहां मुख्य शिक्षक का पद बिना वर्क लोड के दिया गया है। प्रदेश में 5696 प्राथमिक शिक्षकों के पद सरप्लस किए जा रहे हैं।
राज्य उप प्रधान अलका ,जिला वित्त सचिव विरेंद्र कुमार, ब्लॉक हिसार प्रथम के प्रधान संदीप कुमार, सचिव विनोद प्रभाकर, हिसार द्वितीय के प्रधान बलजीत सिंह, आदमपुर के प्रधान सुभाष चंद्र बरवाला के प्रधान रामपाल, सचिव बाबूलाल, राजेंद्र कुमार, वित्त सचिव फकीरचन्द, रोहतास कुमार, राजेन्द्र सोनी, कुलभूषण शर्मा, आदमपुर के सचिव शंकर लाल शर्मा, शमशेर सिंह, दलवीर भादू व रामधन , जयभगवान शास्त्री, विक्रम सिवाच ,सरोज कुमारी, सुमन कुमारी, बबीता, सरिता पवार, किरण व संतोष आदि महिला अध्यापिकाओं ने भी भाग लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें