फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पांच टोल पर चुकाना होगा टैक्स, जाम से बचने के लिए फास्टैग में रखें बैलेंस

विज्ञापन
हिसार- सिरसा रोड पर मंगलवार शाम को टोल शुरू होने के बाद लगी वाहनों की कतारें - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जिले में बुधवार से किसानों के धरना खत्म करने पर पांच टोल प्लाजा पर टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी। लांधड़ी-चिकनवास टोल को मंगलवार शाम से ही शुरू कर दिया है। जबकि रामायण टोल, बाडोपट्टी टोल, चौधरीवास टोल और बास से शुरू हुए नए टोल पर वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

वहीं वाहन चालकों को अगर लंबे जाम से बचना है तो अपने फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस रखें। फास्टैग न होने पर चालक से दोगुना चार्ज भी वसूला जाएगा। अब तक जिले के चारों टोल से रोजाना औसतन 60 लाख का राजस्व आता था। किसान आंदोलन के चलते करीब 381 दिन तक टोल से वाहन चालक निशुल्क गुजर रहे थे। टोल संचालक कंपनियों ने मंगलवार को अपने कर्मियों को तैनात कर दिया है। टोल प्लाजा एजेंसियों की ओर से कर्मचारियों को पर्ची काटने और अन्य प्रकार की जानकारी दी गई है।
जिले का पांचवां टोल बास में शुरू, आसपास के 14 गांव को मिलेगी छूट
बास। किसान आंदोलन खत्म होते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आदेश पर मंगलवार को बास गांव में बना टोल प्लाजा शुरू हो गया। अब भिवानी और जींद की तरफ जाने वाले वाहनों को बास में टोल चुकाकर ही जाना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब चार बजे कंपनी के जनरल मैनेजर धर्मपाल सहारण व टोल प्लाजा के मैनेजर सुमित सिवाच की उपस्थिति में किसानों ने सकारात्मक माहौल में रिबन काटकर टोल पर कामकाज शुरू कराया। वहीं, किसानों ने स्पष्ट किया कि पंजाब की जत्थे बंदियों के लिए अभी कुछ समय टोल खुला रहेगा। टोल प्लाजा के आसपास के 14 गांव के लोगों को छूट मिलेगी।
टोल प्लाजा के मैनेजर सुमित सिवाच ने बताया कि फास्टैग पर कार-जीप छोटे पर्सनल वाहनों का एक तरफ का 45 रुपये और दोनों तरफ का 70 रुपये और मंथली पास 1580 रुपये में बनेगा। वहीं छोटे कॉमर्शियल व्हीकल का एक तरफ का 75 और दोनों तरफ का 115 और मंथली पास 2555 रुपये लगेगा। बस व ट्रक का एक तरफ का 160 रुपये और दोनों तरफ का 240 रुपये और मंथली पास 5350 रुपये लगेगा। वहीं बिना फास्टैग वाले वाहनों का दोगुना चार्ज लिया जाएगा। इस अवसर पर धर्मपाल बडाला, उगालन तपा प्रधान जगदीश खर्ब, पृथ्वी सिंह, माक्कड़ मोर, महेंद्र मोहला, संदीप मदनहेड़ी, भरत सिंह, शमशेर बास, सुंदर बास, पप्पी भकलाना, कृष्ण धर्मखेड़ी में कमेटी के सदस्य बनाए गए।
निजी वाहन फ्री, कॉमर्शियल का 50 फीसदी टैक्स चुकाना होगा
टोल प्लाजा के आसपास बसे बास, बडाला, पुट्ठी, मदनहेडी, सिंघवा खास, मोहला, बड़छप्पर, भकलाना, उगालन, धर्मखेड़ी, खांडा खेड़ी, पेटवाड़, जामनी खेड़ा, खेड़ा रागडान गांवों के नेशनल परमिट को छोड़कर निजी वाहनों के लिए टोल फ्री रहेगा। वहीं, इन गांवों के कॉमर्शियल वाहनों का 50 प्रतिशत टोल माफ रहेगा।
रोजाना 58 हजार वाहनों से 45 से 50 लाख का टोल टैक्स
जिले में चारों टोल से रोजाना करीब 58 हजार वाहन गुजरते हैं। जिनसे रोजाना औसतन 50 लाख रुपये का राजस्व आता है। जिसमें सबसे अधिक टोल टैक्स हिसार-दिल्ली रोड पर स्थित रामायण टोल प्लाजा से मिलता है।जिसमें रोजाना करीब 18 से 20 रुपये तक टैक्स आता है। बाडो टोल प्लाजा से रोजना करीब 15 से 18 लाख रुपये टैक्स का राजस्व आता है। चौधरीवास टोल से प्रतिदिन 8 से 9 लाख रुपये राजस्व आता है। लांधड़ी टोल से रोजाना 6 से 8 लाख रुपये राजस्व मिलता है।
किस टोल से रोजाना कितने वाहन गुजरते हैं
टोल वाहन
रामायण टोल प्लाजा 23 हजार
लांधड़ी टोल प्लाजा 11 हजार
बाडो पट्टी टोल प्लाजा 10 हजार
चौधरीवास टोल 14 हजार
बास टोल का शुभारंभ मंगलवार को ही हुआ है।
किसानों से बातचीत के बाद टोल पर सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। बुधवार से टोल शुरू कर देंगे। फिलहाल पुरानी दरों से ही टोल लिया जाएगा। टोल रेट बढ़ाने के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं है। - प्रदीप मलिक, डीजीए सदभावना कंपनी, रामायण टोल प्लाजा

बास में भिवानी-जींद मार्ग पर लगाया गया जिले का पांचवा टोल मंगलवार से शुरू हो गया- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें