फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोडवेज जीएम से वार्ता बेनतीजा, कर्मियों का आज से हड़ताल का एलान

Fri, 10 Jul 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बीते 56 दिन से धरना दे रहे हिसार डिपो के रोडवेज कर्मियों की वीरवार शाम डिपो महाप्रबंधक से दो घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद कर्मचारियों ने 10 व 11 जुलाई को हड़ताल का एलान कर दिया। इसके चलते अगले दो दिन डिपो की 181 बसों के पहिए मे रहेंगे। बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

हिसार डिपो में साझा संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहा धरना को वीरवार को 56वें दिन भी जारी रहा। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल व टीएम प्रीतम सिंह ने हड़ताल करने पर अडिग कर्मचारी नेताओं को मनाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। जीएम के साथ बैठक के दौरान उन्होंने टीए बिलों का भुगतान शुक्रवार को किए जाने का आश्वासन दिया लेकिन कर्मचारी नेता नाइट भत्ते के भुगतान पर अड़े रहे। इस पर कोई फैसला नहीं होने से कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया।
इससे पहले धरने पर साझा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों कर्मचारी नेता बजरंग लाखा, अमित जुगलान व संदीप ने बताया कि पूर्व में ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश पूनिया के निर्देश पर चंडीगढ़ से आई समिति ने सारी बातें सुनी थीं। समिति ने कहा था कि आपकी लंबित मांगों और संबंधित मामलों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होगी।
विज्ञापन

उनके आश्वासन पर हड़ताल टाल दी गई थी लेकिन नाइट भत्ते की मांग को अब तक नहीं माना गया। डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि रोडवेज कर्मियों ने शुक्रवार व शनिवार को हड़ताल का एलान किया है। इसके मद्देनजर डिपो में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधक किए हैं। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें