फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुलतानपुर की सरपंच के बेटे की डंपर की टक्कर से मौत, हिसार में लाडवा-डाबड़ा रोड पर हादसा, अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 18 Aug 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
लव फाइल फोटो
विज्ञापन
हांसी। गांव सुलतानपुर की सरपंच प्रीति के बेटे लव (16) की मंगलवार सुबह हिसार में लाडवा-डाबड़ा रोड पर डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतक के पिता व सरपंच प्रतिनिधि पवन कुमार की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि लव अपने पड़ोसी अजीत सिंह के साथ बाइक पर हिसार से सुलतानपुर लौट रहा था। दोनों खेत में स्प्रे के लिए सामान लेने हिसार गए थे। अजीत बाइक चला रहा था जबकि लव पीछे बैठा था। सुबह करीब 11 बजे लाडवा के पास लव के हाथ से सामान का थैला सड़क पर गिर गया। अजीत ने बाइक सड़क किनारे रोक दी और लव थैला उठाने के लिए नीचे उतर गया।
इसी दौरान हिसार की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए लव को टक्कर मार दी। अजीत ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन डंपर का टायर लव के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल लव को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिसार सदर थाने के प्रभावी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें