गांव न्याणा में ग्रामीणों को संबोधित करते मंत्री रणबीर गंगवा के बेटे संजीव गंगवा।
- फोटो : 1
हिसार। गांव मिर्जापुर से न्याणा तक 4.07 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू हो गया है। इस पर 1 करोड़ 54 लाख 10 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। बुधवार को न्याणा गांव में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के बेटे संजीव गंगवा पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की।
संजीव गंगवा ने कहा कि सड़क के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर-न्याणा सड़क का करीब 4.07 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए 1 करोड़ 54 लाख 10 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क से जुड़ी समस्याओं के साथ क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दे भी रखे। संजीव गंगवा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर एसडीओ अरुण वर्मा, सरपंच बिंदर सिंह, विष्णु दत्त शर्मा, राजेश नरवाल, भूप सहरावत, राजपाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।