फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज दाखिले में विद्यार्थियों को गलत वेटेज न मिले, कॉलेज स्टाफ की रहेगी जिम्मेवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वर डाउन के कारण परेशान विद्यार्थियों को शुक्रवार को राहत मिली। आवेदन की अंतिम तिथि को 2 सितंबर तक बढ़ाया जा चुका है। कॉलेज में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को वेटेज मिलती है। वेटेज में विद्यार्थी को एनसीसी और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल से बारहवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को वेटेज मिलती है। कोई भी विद्यार्थी गलत वेटेज न ले पाए इसके लिए कॉलेज स्टाफ की जिम्मेवारी तय की गई है।
विज्ञापन

कॉलेज की तरफ से विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन में बारीकी से जांच की जाती है। इसमें कॉलेज की तरफ से ये देखा जाता है कि किसी छात्र ने बारहवीं शहरी क्षेत्र से की हो और ग्रामीण क्षेत्र में वेटेज के लिए आवेदन किया है तो कॉलेज उस पर ऑब्जेक्शन लगा रहा है। एनसीसी की वेटेज चेक की जाती है। गलत वेटेज लेने वालों के आवेदन पर कॉलेज की तरफ से ऑब्जेक्शन लगाए जा रहे है।
बारहवीं में अंग्रेजी विषय अनिवार्य
गुरु जंभेश्वर विश्विद्यालय में बैचलर दाखिले के लिए बारहवीं कक्षा में अंग्रेजी विषय अनिवार्य है। अगर किसी छात्र के पास बारहवीं कक्षा में अंग्रेजी विषय नहीं है तो वह बैचलर की पढ़ाई के लिए योग्य नहीं है।
विज्ञापन

फैमिली आईडी से जाति का होगा सत्यापन
ऑनलाइन दाखिले के लिए किये गए आवेदन फॉर्म में अधिकतर विद्यार्थियों के फॉर्म में जाति के सर्टिफिकेट की आपत्ति लगाई गई थी। इन विद्यार्थियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जाति की वेरिफिकेशन परिवार पहचान पत्र से आटोमेटिक कर ली जाएगी।
बालसमंद कॉलेज में राजस्थान के विद्यार्थी कर रहे आवेदन
हरियाणा-राजस्थान सीमा पर बालसमंद गांव में बने राजकीय कॉलेज में दूसरे राज्यों के विद्यार्थी भी रुचि ले रहे हैं। बालसमंद कॉलेज से दुलीचंद ने बताया कि राजस्थान में बारहवीं कक्षा में अंग्रेजी विषय अनिवार्य नहीं है, इसलिए राजस्थान से कम आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें