फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी टेबलेट से करेंगे एनडीए परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एनडीए की निशुल्क कोचिंग के लिए चयनित सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से टेबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इन टेबलेट के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शिक्षा विभाग की तरफ से पहली बार विद्यार्थियों को एनडीए की परीक्षा की तैयारी को लेकर निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। 11वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को यह कोचिंग दी जा रही है। चंडीगढ़ के फोकस कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों को कोचिंग देगा। इसे लेकर पिछले वर्ष अगस्त में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।
इस दौरान 61 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 69 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे। परीक्षा के आधार पर जिले से 15 विद्यार्थियों का चयन कोचिंग के लिए किया गया था। इससे पहले विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग व मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी को भी लेकर कोचिंग दी जा रही है।
विज्ञापन

8 व 9 जनवरी को होगा ओरिएंटेशन कार्यक्रम
कोचिंग के शुरू होने से पहले चयनित बच्चों के लिए पंचकूला में दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 8 व 9 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को कोचिंग को लेकर चार माह की समय सारिणी के बारे में अवगत कराया जाएगा। साथ ही उन्हें वर्ष 2022 में परीक्षा को लेकर आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विभाग ने एजुकेशनल टूर किया रद्द
उधर, शिक्षा विभाग ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विद्यार्थियों के एजुकेशनल टूर को रद्द कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11कक्षा के विद्यार्थियों को अमृतसर, चंडीगढ़ व कुरुक्षेत्र का टूर करवाया जाना था। यह टूर 5 जनवरी से शुरू होना था।
अमर उजाला ने अपने 4 जनवरी के अंक में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि एक तरफ तो कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है, दूसरी तरफ विभाग विद्यार्थियों को टूर पर ले जा रहा है।
जो विद्यार्थी एनडीए की कोचिंग के लिए चयनित हुए हैं, उन्हें टेबलेट दिए जाएंगे ताकि वह आसानी से ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकें। विभाग ने एजुकेशनल टूर को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

- पूर्णिमा गुप्ता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें