फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण मार्गों पर बस नहीं मिलने पर विद्यार्थियों ने हाईवे पर लगाया जाम, सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
रोड़ जाम कर सड़क पर बैठे छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। शहर के बस स्टैंड पर ग्रामीण मार्गों पर बस समस्या से गुस्साए स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरानप उन्होंने बस स्टैंड के गेट पर ताला जड़ दिया और दिल्ली-हिसार मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों को समझाया। थाना प्रभारी विकास कुमार ने प्रदर्शनकारियों को रोड खोलने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद सात विद्यार्थियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि गांवों में रोडवेज की बसें समय पर नहीं पहुंचती। कई बार रोडवेज के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके हैं। बसें न होने के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। रोडवेज अधिकारियों की ओर से जवाब दिया जा रहा है कि उनके पास न तो बस है, न ही ड्राइवर। छात्र राहुल, अंकित, मोहित ने बताया कि कोरोना के समय स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया था। ग्रामीण रूटों पर बसों की संख्या घटा दी गई थी। अब स्कूल-कॉलेज तो खुल गए लेकिन ग्रामीण रूटों पर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है।
पुलिस ने राहुल, अमनदीप, आदित्य, हरिओम, लोकेश, बंटी व रोहित के खिलाफ 7/51 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तहसीलदार के समक्ष पेश किया, जहां से सभी छात्रों को चेतावनी देकर रिहा किया गया। दीपिका ने कहा कि बसों की कमी के कारण छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बसों में पैर रखने तक को जगह नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें