फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव : बहाली के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, ट्रैक्टर पर लघु सचिवालय आए तो पुलिस से हुई बहस

विज्ञापन
हिसार राजगढ़ रोड पर छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर प्रदर्शन करते जमीदारा छात्र संगठन के सदस्य। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा में छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विभिन्न कॉलेजों के छात्र सड़कों पर उतरे। जमींदारा छात्र संगठन के बैनर तले सैंकड़ों छात्र जाट कॉलेज के बाहर एकत्रित हुए हैं। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए सभी छात्र फव्वारा चौक व आईजी चौक होते हुए लघ सुचिवालय तक पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान छात्रों की लघु सचिवालय के बाहर पुलिस के साथ भी तीखी बहस हुई। अपनी मांगो को लेकर छात्रों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शामिल छात्र शुभम पूनिया, सचिन कुमार ने बताया कि हमारी मांग है कि हरियाणा में छात्र संघ चुनाव को बहाल किया जाए। छात्र संघ में भाग लेना छात्रों का हक है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान छात्र ट्रैक्टर पर सवार होकर लघु सचिवालय तक पहुंचे। छात्रों ने कहा कि वहां पर मौजूद कुछ पुलिस अधिकारियों ने ट्रैक्टर पर सवार छात्रों पर एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी दी। उधर, पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
जीजेयू के सामने देंगे धरना
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने किसान खेड़ी चौपटा धरने पर बैठे हुए किसानों को भी जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की। छात्रों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब भी इस बात पर गौर नहीं किया गया तो सभी छात्र संगठन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के सामने धरना देंगे। जमींदारा छात्र संगठन के संस्थापक प्रवीन ढांडा ने कहा की सरकार छात्रों के साथ भेदभाव कर रही है और उनके हक से वंचित रख रही है। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष सचिन यादव, छात्र संघ के अध्यक्ष भुप्पी साहरण, रजनीश लोहान, प्रवीन ढांडा, बोबी नैन, शुभम पूनिया, तनुज दूहन, विनोद श्योराण, अभिषेक हैबतपुर, रोहित श्योराण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें