फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रिपल जंप में छात्रा रजनी और लंबी कूद में अनुज ने मारी बाजी

विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्री महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्क
विज्ञापन
सिवानी मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवानी में वीरवार को आयोजित ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्री महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किए। कक्षा 10वीं की छात्रा रजनी ने ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कक्षा नौवीं के अनुज ने लंबी कूद और हिमांशु ने तीन किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। कक्षा 11वीं (कला संकाय) के छात्र अमित ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 12वीं (कला संकाय) के छात्र अमित ने लंबी कूद में पहला स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इसके अलावा कक्षा 10वीं की प्रिया ने शॉटपुट और चंचल ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय) के छात्र साहिल ने 800 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय की वॉलीबाल टीम भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता रही।
विज्ञापन


विद्यालय के चेयरमैन गोविंद राम बंसल, प्रबंध निदेशक मोहित बंसल और निदेशक अमित बंसल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के परिश्रम, अनुशासन, खेल भावना और प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें