फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक करोड़ की सड़क पाइपलाइन के लिए उखाड़ी, अब एनओसी को लेकर फंसा मामला

विज्ञापन
दिल्ली गेट के पास उखाड़ी गई सड़क।
विज्ञापन
हांसी। विश्वकर्मा चौक से दिल्ली गेट तक करीब डेढ़ वर्ष पहले एक करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई सड़क को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पाइपलाइन डालने के लिए उखाड़ दिया। अब विभाग सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से एनओसी मांग रहा है जबकि सड़क का निर्माण नगर परिषद ने करवाया था। इस मामले के लिए नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने वीरवार को ढोल बजाकर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की सुविधा के लिए नगर परिषद ने सड़क का निर्माण कराया था लेकिन बिना उचित समन्वय और अनुमति के इसे खोद दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क को तोड़ने या पाइपलाइन बिछाने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति लेना जरूरी है, लेकिन इस मामले में नियमों की अनदेखी की गई।
उन्होंने बताया कि विभाग अब सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी से एनओसी मांग रहा है जबकि सड़क नगर परिषद की ओर से बनाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में की गई शिकायत को भी बिना उचित जांच के बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

15 दिन से टूटी पड़ी सड़क, राहगीर परेशान
अनिल बंसल ने कहा कि पिछले करीब 15 दिनों से सड़क टूटी हुई है। काठ मंडी के मुख्य मार्ग पर गड्ढों और मलबे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे राहगीरों, व्यापारियों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। दुकानदार सागर बंसल ने कहा कि सड़क की हालत खराब होने से धूल और गड्ढों के कारण ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है, जिसका असर कारोबार पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने, सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की जवाबदेही तय करने और दोषी अधिकारियों के तबादले की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें