फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन कक्षाएं लगाने की मांग को लेकर जीजेयू में धरने पर बैठे विद्यार्थी

विज्ञापन
रात के समय जीजेयू में मांगों को लेकर धरने पर बैठे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) स्थित वीसी कार्यालय के बाहर सोमवार को 150 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने जीजेयू प्रशासन से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू व हॉस्टल की सुविधा देने की मांग की। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे दिन-रात अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन

इनसो प्रधान नितेश ने बताया कि सोमवार 10 बजे बीटेक, फिजियोथैरेपी, फार्मेसी सहित सभी कोर्सों के करीब 150 विद्यार्थी जीजेयू के वीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रधान ने बताया कि दोपहर 12 बजे एक बार वीसी प्रो. बीआर कंबोज ने मैसेज कर मिलने कर आश्वासन दिया, लेकिन वे नहीं मिले। साथ ही बिना मिले उन्होंने मांगों को मानने से मना कर दिया। धरने पर एबीवीपी कार्यकर्ता भी बैठे थे।
पहले 15 अक्तूबर को ऑफलाइन कक्षाएं लगाने के थे निर्देश
इनसो प्रधान नितेश ने बताया कि सरकार ने पहले 15 अक्तूबर को जीजेयू में ऑफलाइन कक्षाएं लगाने का फैसला लिया था, लेकिन शनिवार को सरकार ने एक फरमान जारी कर नवंबर तक ऑफलाइन कक्षाएं बंद व हॉस्टल की सुविधा बंद रखने का फैसला ले लिया। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सरकार को अब जीजेयू में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही हॉस्टल की सुविधा भी विद्यार्थियों को देनी चाहिए, ताकि किसी की पढ़ाई का नुकसान न हो। अगर मांगे नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

- नितेश, प्रधान, इनसो जीजेयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें