फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सभा की राज्य स्तरीय कन्वैंशन 9 को जाट धर्मशाला में

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। किसान सभा की ओर से खराब फसलों का मुआवजा, भूमि अधिग्रहण बिल व कृषि विरोधी कानून को रद्द कराने की मांग को लेकर 9 जुलाई को जाट धर्मशाला में राज्यस्तरीय कन्वेंशन की जाएगी। किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार व प्रेस सचिव सूबे सिंह बूरा ने बताया कहा कि उपरोक्त मांगों को लेकर व आदमपुर-बालसमंद तहसीलों का अनिश्चितकालीन पड़ाव, बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे को लेकर व हिसार जिला के 195 करोड़ रुपये खरीफ 2020 के मंजूरशुदा, सरकार ने आज तक किसानों को वितरण नहीं किया है।
विज्ञापन

इसके विरोध में कमिश्नर कार्यालय के घेराव व 16 से 18 जुलाई तक फ्लेमिंगो टूरिस्ट कांप्लेक्स में ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन को कामयाब करने के लिए हर प्रकार का सहयोग करने के लिए चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक कृष्णा प्रसाद, प्रांतीय प्रधान फूलसिंह श्योकंद, महासचिव सुमित दलाल, मा. शेरसिंह, का. इन्द्रजीत, मा. बलबीर व जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें