फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सोनाली फोगाट के मुंहबोले भाई पर फायर, केस दर्ज

Thu, 07 Sep 2023 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा की महिला नेता स्वर्गीय सोनाली फोगाट के मुंह बोले भाई रिषभ बैनीवाल उर्फ छोटू पर बाइक सवार युवक ने दर्शन एकेडमी के पास फायर कर दिया। इस दौरान हमलावर का निशाना चूक जाने से रिषभ बच गया। वारदात के समय रिषभ अपने गनमैन के साथ कार से मिर्जापुर जा रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिषभ को इससे पहले 21 मई को धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन

प्राॅपर्टी डीलर रिषभ बैनीवाल सोनाली फोगाट की मौत के बाद चर्चाओं में आए थे। उन्होंने सोनाली फोगाट से जुड़े कुछ खुलासे भी किए थे। चर्चाओं में आने के बाद रिषभ बैनीवाल को धमकी मिल रही थी। इसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। रिषभ ने बताया कि वह बुधवार शाम को गनमैन के साथ काम से मिर्जापुर की ओर जा रहा था। दर्शन एकेडमी के पास पहुंचा तो सामने दो युवक बाइक के साथ खड़े थे। उन्होंने अपनी कार शहर की तरफ मोड़ी तो एक युवक ने पिस्तौल निकाली और फायर कर दिया। जब हमलावर दोबारा से पिस्तौल लोड करने लगा तो गनमैन कार से बाहर निकला। गनमैन के बाहर निकलते ही आरोपी फरार हो गए। इस मामले की जांच कर रहे एसआई सुभाषचंद्र ने बताया कि रिषम की शिकायत पर हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत अज्ञात में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें