फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सोनाली फोगाट का जुबानी हमला- इतिहास याद करेगा कि कोई आई थी, जिसने घुटने टिकवा दिए

Sun, 26 Jun 2022 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सोनाली फोगाट ने कहा कि जो काम 7 साल में हुए 60 साल में क्यों नहीं हुए। जिसको काम नहीं करना वह कहीं आए जाए कोई फर्क नहीं पड़ता। सोनाली फोगाट ने काजला मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
Sonali Phogat - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के आदमपुर से विधानसभा प्रत्याशी रही सोनाली फोगाट ने कहा कि जितने काम पिछले 7 साल में हुए उतने पिछले 60 साल में क्यों नहीं हुए। जो काम करना ही नहीं चाहता वह चाहे कहीं जाए कोई फर्क नहीं पड़ता। जिसको काम करना हो वह कहीं नहीं जाता। सोनाली फोगाट ने पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनाली फोगाट ने शनिवार को आदमपुर हलका के काजला मंडल के अंतर्गत आने वाले 21 गांवों के कार्यकर्ताओं की बैठक गांव चिकनवास में बुलाई। बिना नाम लिए कुलदीप बिश्नोई पर हमला बोलते हुए सोनाली फोगाट ने कहा कि जो किसान अपनी जमीन पर मेहनत करता है, उसकी फसल अलग ही होती है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस विधानसभा से तीन बार सीएम रहे पहले काम क्यों नहीं हुए। उन लोगों को आपके काम की चिंता नहीं थी।


सोनाली फोगाट नहीं कहा कि इतिहास याद करेगा कि कोई आई थी। घुटने टिकवा दिए कि उसे आना ही पड़ा, कोई जगह हीं नहीं बची। सामना करने की हिम्मत नहीं है। हिम्मत है तो डटे रहिए मैं तैयार हूं, आज चुनाव करा कर देख लो जीत किसकी होगी।

विज्ञापन

सोनाली फोगाट ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र को अपना परिवार मानकर काम किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर बालक माइनर को पक्का करवाने, मल्लापुर माइनर को एक्सटेंड करवाने, खनौरी हैड, सदलपुर का काम कराया। उन कार्यों का श्रेय लेना का काम दूसरे लोगों ने किया। आदमपुर की जनता जानती है कि ये काम किसने करवाएं।


हलका का प्रतिनिधित्व करने वालों ने 60 सालों में यह काम नहीं कराए , साफ है कि उन्होंने क्षेत्र व किसानों के साथ भेदभाव करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आदमपुर के विधायक बिश्रोई समाज से संबंधित हैं और उन्होंने विकास कार्यों में केवल अपने समाज से संबंधित गांवों को ही प्राथमिकता दी।


उन्होंने शायरी सुनाते हुए कहा:- तुम गिराने में लगे थे, तुमने सोचा ही नहीं,मैं गिरा तो मसला बनके खड़ा हो जाऊँगा।मुझको चलने दो,अकेला है अभी मेरा सफऱ,रास्ता रोका गया तो क़ाफ़िला हो जाऊँगा
 

याद होगा ना चप्पल कांड.....
कार्यकर्ताओं को चप्पल कांड की याद दिलाते हुए सोनाली फोगाट ने कहा कि चप्पल कांड पूरे देश में फेसम है। किसानों के लिए खड़ी हुई थी। किसानों जायज काम के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी। कार्यकर्ता, संगठन ही मेरी ताकत हैं। कोई आए जाए हमें कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं आपके साथ रहूंगी। आपके काम कराती रहूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें