फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एनओसी के बदले सरपंच ने मांगी 50 हजार रुपये की रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। फैक्टरी की एनओसी पर हस्ताक्षर करने के बदले चौधरीवास के सरपंच अशोक कुमार ने फैक्टरी मालिक से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जाल बिछाकर सरपंच को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसीबी को दी शिकायत में गांव बड़वा निवासी नवीन गर्ग ने बताया कि उसकी गांव चौधरीवास में कालवास रोड पर दाल मिल और अनाज ट्रेडिंग की फैक्टरी है। उसने फैक्टरी की लोन लिमिट बढ़वाने के लिए बैंक में आवेदन किया हुआ है। इसके लिए उसे सरपंच की एनओसी की जरूरत थी। इसी सिलसिले में वह 23 अक्तूबर को सरपंच अशोक कुमार से मिला। आरोप है कि सरपंच ने एनओसी पर हस्ताक्षर करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उसने कहा कि रुपये ले आना और तुरंत एनओसी पर हस्ताक्षर करवा लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन गर्ग ने रिश्वत मांगने की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी एसीबी को उपलब्ध करवाई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को पाउडर लगे नोट दिए। शिकायतकर्ता जब सरपंच के पास पहुंचा और उसे 50 हजार रुपये दिए तो एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने सरपंच के पास से पाउडर लगे नोट भी बरामद किए।

जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सरपंच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें