फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार मुद्दों से भटका रही जनता ध्यान : चौटाला

Sun, 08 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
इनेलो सद्भावना सम्मेलन - फोटो : bureau
विज्ञापन
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 125वां शताब्दी दिवस इनेलो पूरे अगले एक वर्ष तक पूरे हरियाणा के हर गांव में सद्भावना सम्मेलन आयोजित कर मनाएगी। ये बात इनेलो नेता एवं नेता प्रतिपक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव खेदड़ में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि सरकार के सांसद, मंत्री और विधायक लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व जो भी वादे जनता से किए थे, उनमें से किसी को भी पूरा करने का काम नहीं किया है। जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने के लिए कभी स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर और कभी बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर तो कभी गीता पढ़ाओ जैसे अभियानों को छेड़कर लोगों का ध्यान भटकाने का काम किया है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए हरियाणा में आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा करवाई। इसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों ने हिंसा भड़काने का काम किया।

सांसद दुष्यंत ने कहा कि भाजपा ने आपसी भाईचारे को समाप्त करने का षड्यंत्र रचा, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। इस अवसर पर इनेलो के वरिष्ठ नेता रामपाल माजरा, एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव वाल्मीकि, पूर्ण सिंह डाबरा, इनेलो जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी, विधायक अनूप धानक ने भी सद्भावना सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर इनेलो के वरिष्ठ नेता रामपाल माजरा, एससी सैल के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव वाल्मीकि, पूर्ण सिंह डाबरा, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, इनेलो जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी, विधायक रणबीर सिंह गंगवा, विधायक अनूप धानक, विधायक वेद नारंग, शीला भ्याण, सतबीर वर्मा, सुरेंद्र लांबा, रवि लांबा, होशियार सिंह बिठमड़ा, गुलाब सिंह खेदड़, कलीराम, छज्जू राम, सुंदर बंसल, प्रताप बुरा, सुनील बूरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें