फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रेडिंग खाता खोलने और मुनाफ का लालच देकर ऐंठे 5.70 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक युवक के साथ 5.70 लाख रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक एप के जरिये शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले गांव किरोड़ी गांव के युवक नितेश शर्मा को साइबर ठगों ने मोटे मुनाफे का लालच देकर उसके साथ धोखा किया है। आरोपी ने खुद को शेयर बाजार का ब्रोकर बताते हुए उसका खाता खुलवाने का झांसा दिया। हिसार साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नितेश ने बताया कि वह एंजल एप के जरिये ट्रेडिंग करता है। करीबन दो महीने पहले उसके पास एक नंबर से फोन आया। उक्त युवक ने खुद को बजाज कैपिटल का ब्रोकर बताया। ब्रोकर ने नितेश से कहा कि वह उसका ट्रेडिंग खाता खुलवा देगा और उसको मोटा मुनाफा भी कमाकर देगा। इस मुनाफे में से 40 प्रतिशत हिस्सा वह अपने पास रखेगा। नितेश ने कहे अनुसार खाता खुलवा लिया और ट्रेडिंग के लिए उसमें एक लाख रुपये जमा करवा दिए। कुछ दिनों के बाद नितेश के पास ब्रोकर का फोन आया और उससे कहा कि अगर वह नए साल पर अपने खाते में 5 लाख रुपये जमा करवाता है तो उसको एक लाख रुपये का कैश बैक मिलेगा। नितेश ने अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर खाते में राशि जमा करवा दी। दो दिन के बाद उसके ट्रेडिंग खाते का बैलेंस एक लाख माइनस में चला गया। जब उसने इस बारे में ब्रोकर से पूछा तो उसे बताया गया कि ट्रेडिंग में घाटा हो गया है इस कारण से रुपये कट गए हैं। उसे शक हुआ तो उसने बजाज कैपिटल में फोन करके इस बारे में जानकारी मांगी तो उसे पता चला कि उसका खाता कभी खुला ही नहीं था। इसके बाद उसने पुलिस में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें