हिसार। तीसरी व 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विज्ञान व गणित विषय में होशियार व रुचिकर बनाने के लिए जिला परियोजना ने जिले में 46.45 लाख रुपये खर्च किए हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने राजकीय विद्यालयों में विज्ञान व गणित विषय पर शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करने के लिए नवंबर 2021 में यह बजट जारी किया था। हरियाणा राज्य में हिसार जिले को सबसे ज्यादा 46.45 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ था।
इस बजट की गाइडलाइन के तहत जिला संयोजक परियोजना कार्यालय द्वारा 3 महीने तक स्कूल स्तर, खंड स्तर व जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को वीरवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीपीसी ज्ञान सिंह, एपीसी सुरेंद्र कैरो, बीआरपी साइंस सुनील कुमार, बीआरपी हिंदी संतोष देवी, बीआरपी साइंस कमलेश रानी, बीआरपी साइंस ज्योति ठाकुर, बीआरपी साइंस विजेता कुमारी, एबीआरसी सत्यवान, एबीआरसी सोमा, एबीआरसी उपासना को सम्मानित किया गया।
सहायक जिला परियोजना संयोजक सुरेंद्र कैरो ने बताया कि पिछले साल नवंबर महीने में यह ग्रांट जारी हुई थी। हिसार के जिले के 377 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को 18.85 लाख रुपये मिले थे। यानी एक स्कूल को 5 हजार रुपये मिले थे। ऐसे ही 276 राजकीय उच्च विद्यालयों को 27.6 लाख रूपये की ग्रांट जारी हुई थी। जिनमें प्रति स्कूल 10 हजार रुपये प्राप्त हुए थे। एपीसी सुरेंद्र कैरो ने बताया कि इस ग्रांट से सरकारी स्कूलों में विज्ञान व गणित प्रदर्शनी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए।
ये विद्यार्थी रहे प्रथम
खंड विद्यालय विद्यार्थी स्थान
उकलाना जीएसएसएस पाबड़ा तुषार प्रथम
अग्रोहा एएमएसएसएस अग्रोहा विनय प्रथम
बरवाला जीएसएसएस अनाज मंडी सौरभ प्रथम
हिसार-2 जीएचएस मात्रश्याम अनषेक प्रथम
हांसी-2 जीएसएसएस भाटोल खरकड़ा राहुल द्वितीय
हिसार-2 जीएसएसएस बुड़ाक अमित द्वितीय
हिसार-2 जीएचएस लुदास पुष्पा द्वितीय
उकलाना जीएसएसएस बिठमड़ा शिवम द्वितीय
उकलाना जीएसएसएस प्रभुवाला शीतल तृतीय
हिसार-2 जीएसएसएस सीसवाला हिमांशु तृतीय
उकलाना जीएसएसएस चमार खेड़ा दीक्षा तृतीय
हिसार-2 एएमएसएसएस भिवानी रोहिला योगेश तृतीय
कहां कितना बजट हुआ जारी
जिला राशि
हिसार 46.45 लाख रुपये
भिवानी 35.5 लाख रुपये
फतेहाबाद 27.2 लाख रुपये
सिरसा 35.3 लाख रुपये
चरखीदादरी 18.9 लाख रुपये
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से विज्ञान व गणित विषय पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए ग्रांट जारी हुई थी। उसकी गाइडलाइन के तहत सभी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के विजेता विद्यार्थियों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ऐसे कार्यक्रम करने से विद्यार्थियों की विज्ञान व गणित विषय में रुचि बढ़ेगी।
- ज्ञान सिंह, जिला परियोजना संयोजक हिसार