हिसार आई जी चौक पर रोहतक की स्वीटी मलिक साइकिल से रोहतक से हिसार पहुंचने पर विक्ट्री चिन्न है बना?
- फोटो : Hisar
हिसार। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के रोहतक से साइकिल यात्रा पर निकलीं शिक्षिका स्वीटी मलिक का हिसार के आईजी चौक पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वागत किया। स्वीटी ने बताया कि वर्तमान समय में हमारे युवा नशे की लत में पड़ रहे हैं। नशे की लत के कारण कई परिवार उजड़ गए हैं। युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहे हैं और पढ़ाई व खेल में ध्यान लगाएं। स्वीटी मलिक डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल रोहतक सुनारिया में कलां संकाय की शिक्षिका है।
गौरतलब है कि स्वीटी मलिक शूटर दादी की याद में 278 किलोमीटर साइकिल यात्रा कर चुकी है। स्वीटी मलिक को जाट गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस मौके पर आईजी पीआरओ सज्जन सिंह, एसआई धर्मबीर सिंह, एसआई विरेंद्र सिंह, एएसआई सीमा, एएसआई संजय कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर रविंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।