हिसार। गंगवा बाईपास के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे स्कॉर्पियो गाड़ी सवार दो-तीन युवकों ने बाइक सवार से 33 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ईश्रवाल गांव निवासी भूप सिंह ने बताया कि वह सिवानी की तरफ से बाइक पर हिसार आ रहा था। रात करीब 10 बजे गंगवा बाईपास के पास पहुंचा तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी बाइक के आगे आकर रुकी। आरोप है कि उसके से दो-तीन युवक उतरे और उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान 33 रुपये लूट कर फरार हो गए। किसी राहगीर की मदद से वह आजाद नगर थाने पहुंचाया। आजाद नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि युवक शराब के नशे में है और स्वयं को बीएसएफ का जवान बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो