फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में रोडवेज को मिलीं 11 बसें, 38 हो गईं कंडम

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्विनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। यात्रियों को सुविधा देने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। मगर आज भी विद्यार्थी और ग्रामीण बसों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बसों की समस्या को लेकर रोडवेज बसों को रोककर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कई बार बसें चलाने की मांग को लेकर रोडवेज के आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। बावजूद आज भी कई रूटों पर विद्यार्थियों को बसों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें, कि पिछले तीन साल में रोडवेज डिपो में 11 नई बसें मिलीं। वहीं, 38 बसें कंडम घोषित की गईं। वर्ष 2020-21 में सबसे ज्यादा 34 बसें कंडम हुईं। वर्ष 2012-13 में रोडवेज को 50 बसें मिली थी। मगर हैरानी की बात है कि पिछले दो साल से हिसार डिपो को एक भी बस नसीब नहीं हुई है। हिसार से लंबे रूट पर चलने वाली हिसार-कोटा बस एक साल से बंद है। इसी प्रकार हिसार-जोधपुर बस छह माह से बंद पड़ी हैं। लोकल रूट पर सेरड़ा जाने वाली बस डेढ़ साल से बंद पड़ी है। वहीं भूना, राजगढ़, ईशरवाल, भादरा जाने वाली बसों की फेरियां घटाई जा चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन

हिसार डिपो में कब कितनी बसें मिलीं
वर्ष बस
2012-13 50
2013-14 38
2014-15 30
2015-16 05
2016-17 25
2017-18 29
2018-19 10
2019-20 02
- 9 पिंक मिनी बसें और 34 किलोमीटर स्कीम की बसें
इतनी बसें हुई कंडम
वर्ष बस
2018-19 06
2019-20 04
2020-21 34
राजस्व के मामले में हिसार का प्रदेश में स्थान
5 मई को 13वें नंबर पर
7 मई को 13वें नंबर पर
8 मई को 11वें नंबर पर
9 मई को 12वें नंबर पर
11 मई को 12वें नंबर पर
हिसार व हांसी सब डिपो में 225 बसें, 175 दौड़ रहीं
रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार हिसार और हांसी सब डिपो में कुल 225 बसें हैं। इनमें से 175 बसें लोकल से लेकर लंबे रूटों पर दौड़ रही हैं। अन्य बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं, जोकि चलने लायक नहीं हैं। किसी बस के अंदर बैटरी नहीं है तो किसी बस का इंजन खराब है। आज तक इन बसों को ठीक करवाने के लिए रोडवेज अधिकारियों ने जहमत तक नहीं उठाई।
विज्ञापन

मैंने वर्ष 2021, नवंबर माह में ज्वाइन किया था। उस समय लोकल रूट पर काफी कम बसें चल रही थी। उसके बाद मैंने काफी बसें चलवाई हैं। जैसे-जैसे हमारे पास डिमांड आ रही है, वैसे-वैसे बसों का संचालन किया जा रहा है। हिसार डिपो में 40 नई बसें पहुंचनी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हमें बसें मिल जाएंगी। पिछले दो साल से एक भी नई बस नहीं आई है। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें