फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी यूनियन आई समर्थन में, कार्रवाई न होने पर चक्का जाम करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन रोडवेज कर्मचारियों से मिलने पहुंचे हुए रोडवेज कर्मचारी संगठन के स? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड परिसर में मंगलवार को निजी बस चालक व परिचालक द्वारा गलत तरीके से सवारी भरने को लेकर रोडवेज कर्मचारियों के साथ बीच लड़ाई-झगड़े का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को रोडवेज कर्मचारी संगठनों ने झगड़े मे घायल रोडवेज कर्मचारियों का समर्थन दिया। रोडवेज कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द निजी बस चालकों की मनमानी पर शिकंजा नहीं कसा गया व दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जाएगा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मंच के राज्य अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने बताया कि इसके लिए वीरवार को एक गेट मीटिंग करके आगामी फैसला लिया जाएगा। झगड़े में घायल रोडवेज कर्मचारी एसएस सुरेंद्र सिंह, पटेल सिंह इंस्पेक्टर, नरेंद्र चालक जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दो कर्मचारी नागेंद्र व अजय को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को बस अड्डा परिसर में 15 नंबर बूथ पर निजी बस में सवारी भरने को लेकर रोडवेज कर्मियों व निजी बस संचालकों में मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में दोनों पक्षों के 7 लोग चोटिल हुए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लात घूसों से हमला किया था।
अस्पताल में उपचाराधीन एसएस सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर सवारी भरने को लेकर निजी बस संचालक हमेशा ही मनमानी करते हैं। इसी कारण मंगलवार को ईशरवाल बस सर्विस की निजी परमिट वाली बस में सवारी भरने को लेकर विवाद हुआ था। बस स्टैंड पुलिस चौकी ने इस मामले में रोडवेज कर्मचारी पटेल सिंह की शिकायत पर निजी बस चालक विनोद, आनंद परिचालक व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को रोडवेज कर्मचारी नेता नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन रोडवेज कर्मचारियों का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान दलबीर किरमारा, राजकुमार चौहान, कमल निंबल, सुभाष किरमारा, सुभाष लांबा, जोगिंद्र पंघाल, रामफल कादयान, संजय भाटला, अरूण शर्मा, राजबीर दूहन, सुरजमल पाबड़ा व सतपाल डाबड़ा सहित अनेक रोडवेज कर्मचारी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें