फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की 20 हजार डोज मिलीं, आज सात जगहों पर लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला वीरवार को कोरोना मुक्त हुआ था, शुक्रवार को एक दिन बाद फिर से दो नए संक्रमित सामने आए हैं। इनमें एक कर्मचारी महावीर कॉलोनी का रहने वाला है जबकि एक संक्रमित के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। मरीज ने अपनी पहचान नंगथला गांव निवासी 58 वर्षीय महिला के रूप में दी थी। विभाग महिला मरीज की तलाश में जुटा है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2 हो गई है। इसे मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 53976 हो गया है। अब कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत हो गया है। संवाद
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग को शनिवार सुबह तक कोविशील्ड की 20 हजार डोज मिल जाएगी। वैक्सीन लाने के लिए विभाग की गाड़ी कुरुक्षेत्र रवाना हो गई है। वैक्सीन आने की उम्मीद में शनिवार को सात जगहों पर टीकाकरण होगा। पिछले दो दिन से विभाग को कोविशील्ड नहीं मिली थी। शुक्रवार को 1659 लोगों ने टीका लगवाया। विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि शनिवार को 10 हजार से अधिक टीकाकरण हो सकता है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि हमारे पास 20 हजार कोविशील्ड की वैक्सीन की खेप आने वाली है। शनिवार को हमारी रूटीन के टीकाकरण की प्रक्रिया भी होती है। इसी अनुसार बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां बनाए गए हैं बूथ
हांसी नागरिक अस्पताल, सेक्टर 1-4 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर, आदमपुर, आर्य नगर, मंगाली, जिला अस्पताल, टीबी अस्पताल में बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें