फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगुरु मार्केट पार्किंग टेंडर खुला, धोबीघाट, आर्य समाज का हो सकता रिकॉल

Tue, 22 Nov 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजगुरु मार्केट पार्किंग का टेंडर सोमवार को ओपन हो गया। पार्किंग के लिए दो ठेकेदारों ने टेंडर डाला है। ऑनलाइन बोली पर खुले इस टेंडर की फिलहाल टेक्निकल बिड खोली गई है। इस टेक्निकल बिड में अभी फर्म के डॉक्युमेंट की जांच परख की जा रही है। इसके बाद फाइनेंशियल बिड खुलेगी कि आखिर किसने क्या बोली दी। अगर फर्म के डॉक्युमेंट सही निकले तो सबसे अधिक बोली देने वाली फर्म को टेंडर अलॉट हो जाएगा।
विज्ञापन


राजगुरु मार्केट पार्किंग के लिए दो फर्म आईं
अधिकारियों ने बताया है कि राजगुरु मार्केट पार्किंग को लेकर दो ठेकेदारों ने टेंडर डाला है। इसकी फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। आर्य समाज मंदिर मार्केट व धोबीघाट पार्किंग को लेकर एक एक फर्म ने टेंडर डाला है, जिसको लेकर डीसी एवं निगम आयुक्त निखिल गजराज से अनुमति ली जाएगी।

रिकॉल का है नियम
किसी भी टेंडर में अगर एक फर्म आती है तो उसे रिकॉल किये जाने का नियम है। यह प्रोसेस अगर बार बार यानी तीन बार हो जाता है तो सिंगल यानी एक फर्म को टेंडर दिया जा सकता है। इसके लिए भी कमिश्नर के पास अधिकार होता है। निगम आयुक्त अथवा कमिश्नर सिंगल टेंडर आने पर संबंधित फर्म को टेंडर अलॉट कर सकता है।
विज्ञापन


अभी टेक्निकल बिड खोली गई है। कमिश्नर साहब की अनुमति के बाद फाइनेंसियल बिड खोली जाएगी। राजगुरु मार्केट पार्किंग को लेकर दो फर्म में टेंडर डाला है इसके अलावा दो अन्य पार्किंग के लिए एक एक फर्म ने टेंडर डाला है।
विज्ञापन

- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें