फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
खिलाड़ी राधिका के साथ एचएयू कुलपति प्रो.बीआर कांबोज व कोच - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की खिलाड़ी राधिका ने किर्गिजस्तान में आयोजित एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

राधिका ने हिसार पहुंचने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज से मुलाकात की। प्रो. कांबोज ने कहा कि राधिका ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर साई हिसार के इंचार्ज हरभजन सिंह, साई के रेसलिंग कोच व राजेश भी मौजूद रहे।
साई हिसार के इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया राधिका की हाल ही में यह चौथी बड़ी सफलता है। वह किर्गिजस्तान में स्वर्ण पदक जीतने से पूर्व मंगोलिया में अप्रैल माह में आयोजित हुई सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक, फरवरी माह में बुलगारिया में डेन कोलोव निकोल पेट्रोव इंटरनेशनल टूर्नामेंट में कांस्य पदक और नवंबर माह में बेलग्रेड (सर्बिया) में हुई अंडर 23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीत चुकी है। इस वर्ष जनवरी माह में उत्तर प्रदेश के गौंडा में हुई सीनियर ओपन नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में 62 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें