फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बेटी संग कैंप चौक की तरफ जा रही महिला का पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैमरी मार्ग पर रविवार दोपहर को बाइक पर सवार एक युवक ने सरेआम छीना झपटी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश एक महिला के हाथ से पर्स छीन कर कैंप चौक की तरफ फरार हो गया। पर्स में हजारों की नकदी और सोने की बालियां थी। इस संबंध में महिला वीना देवी ने पीएलए पुलिस चौकी को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पटेल नगर की रहने वाली महिला वीना ने बताया कि वह दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर बेटी कशिश के साथ पैदल कैंप चौक की तरफ जा रही थी। रास्ते में पीछे से बाइक पर सवार एक युवक आया। जब युवक पास आया तो उसने झपटा मारकर हाथ में लिया हुआ पर्स छीन लिया और कैंप चौक की तरफ फरार हो गया। वीना ने बताया कि पर्स में एक हजार की नकदी के अलावा सोने की बालियां थी। घटना के बाद शोर मचाया लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल आरंभ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें