फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगुरु मार्केट के चार शोरूम से पांच लाख की चोरी मामले में गिरफ्तारी की मांग

Sun, 24 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
राजगुरु मार्केट के चार शोरूम से पांच लाख की चोरी मामले में गिरफ्तारी की मांग - फोटो : bureau
विज्ञापन
राजगुरु मार्केट के व्यापारी सोमवार को एसपी से मिलेंगे। एसपी की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिला तो मार्केट बंद करने का फैसला लेंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक व्यापारी एकजुट होकर काम करेंगे। यह निर्णय राजगुरु मार्केट के व्यापारियों की शनिवार देर शाम पंजाबी धर्मशाला में हुई मीटिंग में लिया गया।
विज्ञापन


मीटिंग में राजगुरु मार्केट के कार्यवाहक प्रधान राजेश जैन, महासचिव सुरेंद्र बजाज, पूर्व पार्षद पंकज दीवान, टीनू आहूजा, पूर्व पार्षद सुशील जैन, अक्षय मलिक, वेद छाबड़ा, राजेंद्र, राजू, लोकेश चौधरी, दर्शन खुराना सहित अन्य व्यापारी उपस्थित हुए।

मीटिंग में महासचिव सुरेंद्र बजाज ने बताया कि राजगुरु मार्केट में चोरी के मामले को लेकर शनिवार को डीएसपी जयपाल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को बुुलाया था। डीएसपी ने कहा कि इस मामले में दो टीम काम कर रही हैं। जल्द ही चोरों तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


सीसीटीवी से मिले चेहरों को पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बारे में आम नागरिकों से भी सहयोग मांगा गया है। मार्केट के व्यापारियों को कोई सुराग मिले तो पुलिस को उपलब्ध कराएं। पंजाबी धर्मशाला में करीब आधे घंटे तक व्यापारियों की मीटिंग हुई, जिसमें व्यापारियों ने एक-एक कर अपने विचार रखे।  

यह था मामला
राजगुरु मार्केट के चार शोरूम में चोरों ने वीरवार रात को करीब पांच लाख की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने बिना शटर का ताला तोडे़ छत के जरिये कुंडी तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। एक दुकान के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई चोरों की फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई थी। अब तक चोरों की पहचान नहीं हो सकी।

हमारी टीम इस मामले को लेकर गंभीरता से काम रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेंगे। पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- मंदीप सांगवान, सिटी एसएचओ, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें