फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर्स आरडब्ल्यूए ने काली पटटी बांधकर किया निगम को सौंपन का विरोध

Sat, 23 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
हुडा सेक्टर - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हुडा सेक्टरों को निगम के हवाले किए जाने के विरोध में सेक्टर की आरडब्ल्यू ने विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधी। सेक्टर वासियों ने कहा कि सोमवार को धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। हुडा अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

आल सेक्टर आरडब्ल्यूए के प्रधान यशवीर मलिक की अध्यक्षता में सेक्टर 16-17 में विरोध जताया।

आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने अपनी बाजू पर काली पटटी लगाकर विरोध जताया। आल सेक्टर आरडब्ल्यूए की ओर लोगों के घरों तक संदेश पहुंचाया।  सेक्टर की महिलाओं को भी काली पटटी बांधकर विरोध जताया। इस मौके पर राजेंद्र चौहान, राजेंद्र जांगडा, शीशुपाल सैनी, भूप सिंह, बलबीर सिंह लाठर, अनिल जलंधरा, अमरलाल बूरा सहित अन्य उपस्थित थे।

सेक्टर 14 आरडब्ल्यूए के प्रेजीडेंट इंजीनियर रविंद्र ढांडा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह पार्क में काली पटटी बाजू में बांधकर विरोध जताया। प्रधान ने कहा कि सरकार का यह फैसला पूरी तरह से गलत है। हम निरंतर इसका विरोध करेंगे। इस आदेश को वापस कराया जाएगा। निगम में शामिल होने के बाद सेक्टर व कालोनियों में कोई अंतर नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन


सेक्टर 21 पी मेला ग्राऊंड में आरडब्ल्यूए के कोषाध्यक्ष विनोद तोशावड के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने काली पटटी बांधकर रोष जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि हुडा ने बडे बडे सपने दिखाकर महंगे दामों पर प्लाट बेच दिए। अब सुविधाएं देने की बारी आई तो सेक्टर निगम के हवाले कर रहे हैं।  इस मौके पर बलवान गुर्जर,ओपी भ्याणा, विजेंद्र नैन, सुरेंद्र सूरा, विजेंद्र सूरा, भजनलाल बिश्नोई, आजाद पूनिया, हनुमान मान, इंद्राज मल्होत्रा , प्रकाश महरा, अनिल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
सेक्टर 15 के आरडब्ल्यू ने विजय पार्क में काली पटटी बांधकर विरोध जताया। आरडब्ल्यूए प्रधान आरएस मलिक के नेतृत्व में विरोध किया।इस मौके पर सेक्टर के निवासियों के बच्चे भी उपस्थित थे। इस मौके पर बलवंत सिहं, हनुमान सिंह, एसएस सांगवान, बीएस मलिक, रामेश्वर दास, एससी शर्मा, सुभाष शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, जय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें