फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- जीजेयू में धरना जारी: स्थायी कुलपति की मांग को लेकर राज्यपाल व सीएम को भेजी ईमेल

विज्ञापन
जीजेयू में धरने पर बैठे शिक्षक संघ व गैर शिक्षक संघ के कर्मचारी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) में स्थायी कुलपति की मांग को लेकर शिक्षक संघ व गैर शिक्षक संघ का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक जीजेयू में स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं होगी तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं अखिल हरियाणा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जीजेयू के शिक्षक संघ व गैर शिक्षक संघ के कर्मचारी दो दिवसीय धरने पर बैठे थे। इस दौरान कर्मचारियों ने मौजूद कुलपति के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया। मंगलवार पर दोपहर तीन बजे शिक्षक और गैर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसके अलावा गैर शिक्षक संघ की जनरल बॉडी मीटिंग भी हुई। शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि स्थायी कुलपति की मांग को लेकर उनका धरना अब निरंतर जारी रहेगा। वहीं कर्मचारियों ने यह भी फैसला लिया गया कि राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से कुलपति की कार्यशैली और कार्यकलापों से हो रहे शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों रोष से अवगत कराया जाएगा और नियमित कुलपति की नियुक्ति के लिए मांग की जाएगी। शिक्षक संघ के प्रधान प्रोफेसर ऋषिपाल ने कहा कि अगर जल्द से जल्द स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं होती है तो कर्मचारियों द्वारा आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। मंगलवार को धरना प्रदर्शन के दौरान डॉ. राजेश ठाकुर, प्रो. विजेंद्र कुमार,प्रो. रंजीत दलाल, गैर शिक्षक संघ के प्रधान विरेंद्र कुमार, हरपाल सिंह, डॉ. प्रेम मोंगा, विकास कटारिया, विजय कुमार, संदीप कुमार, देशराज, जयवीर मोर, उदय भान चोपड़ा, चरण दास, इंद्राज भारती, एवं जोगिंदर पातड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें