फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त वर्ष के आखिरी दिन 84.17 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा

विज्ञापन
न गर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाते शहरवासी। ब्यूरो - फोटो : Hisar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। वित्त वर्ष के आखिरी दिन वीरवार को नगर निगम कार्यालय में 84.17 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2021-22 में प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में निगम को 9.20 करोड़ रुपये की आय हुई। हालांकि निगम ने 24 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया था।
वीरवार को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर व मौजूदा वित्त वर्ष के टैक्स पर छूट का आखिरी दिन था। इस कारण से शहरवासी सुबह निगम कार्यालय खुलने के साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। स्थिति यह रही कि रात 8 बजे तक भी लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाते रहे। इस तरह से आखिरी दिन 84.17 लाख रुपये जमा हुए, जिसमें से करीब 24 लाख रुपये नकद जमा हुए और बाकी राशि चेक व आरटीजीएस के माध्यम से प्राप्त हुई।
विज्ञापन

छूट की योजना देरी से हुई लागू
निगम अधिकारियों की मानें तो इस बार प्रॉपर्टी टैक्स कम जमा होने के दो कारण रहे। पहला कारण यह है कि इस साल प्रॉपर्टी टैक्स के बिल नहीं बंट सके। बिल न मिलने के कारण लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा। इसके अलावा सरकार की तरफ से इस साल बकाया टैक्स पर लगे ब्याज में छूट की योजना उस समय लागू की गई, जब सिर्फ वित्त वर्ष के तीन माह ही बचे थे। अगर सरकार पहले ही इसकी घोषणा कर देती तो शायद ज्यादा लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाते।
विज्ञापन

निगम में आखिरी दिन 84.17 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है। इसे लेकर निगम प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त काउंटर लगाए गए थे ताकि लोगों को टैक्स जमा करवाने में परेशानी न आए। - डॉ. प्रदीप हुड्डा, एएमसी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें