फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निजी बस ने कैंटर को मारी टक्कर, कैंटर हलवाई और कारीगर से टकराया, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। बरवाला बाईपास पर शहनाई पैलेस मोड पर भीषण सड़क दुर्घटना में हांसी के न्यू सुभाष नगर निवासी 30 वर्षीय गुरमेल सिंह की मौत हो गई। वहीं ढाणी ठाकरिया निवासी करीब 21 वर्षीय अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अमित कुमार की हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर किया गया। मृतक गुरमेल सिंह के शव को हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 17 के नगर पार्षद व मृतक गुरमेल के चचेरे भाई जयदीप सैनी ने बताया कि उनका भाई गुरमेल हलवाई का काम करता था। शुक्रवार को दोपहर एक बजे के करीब गुरमेल बरवाला बाईपास के नजदीक बने शहनाई पैलेस में सामान लेने के लिए गया था। इस दौरान गुरमेल के साथ उसका कारीगर अमित भी मौजूद था। दोनों किसी काम से खेदड़ जाने के लिए बरवाला बाईपास पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बरवाला की तरफ से तेज रफ्तार एक निजी बस ने आयशर कैंटर को टक्कर मार दी। कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े गुरमेल व अमित को टक्कर मारकर कुचलते हुए दूर तक ले गया और सड़क किनारे खड़े एक कीकर के पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद क्षेत्रवासी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर एक्सीडेंट की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
- तीन बच्चों के सर से उठा पिता का साया

30 वर्षीय गुरमेल शादीशुदा था। गुरमेल के दो व चार साल के दो बेटे और करीब 6 वर्षीय बेटी है। गुरमेल के पिता बलबीर सिंह काफी बुजुर्ग हो चुके हैं और वह घर पर ही रहते हैं। घर का गुजारा गुरमेल हलवाई के काम से ही करता था। गुरमेल की मौत के बाद दो बेटी व बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें