फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मिष्ठान भंडार पर 70 किलोग्राम रसगुल्ला और 80 किलोग्राम गुलाब जामुन नहीं मिला खाने लायक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जिंदल चौक के पास ओमजी बीकानेर मिष्ठान भंडार पर छापा मार कार्रवाई की। टीम ने यहां से मिठाइयों के सैंपल लिए। मिष्ठान भंडार पर मिले 70 किलोग्राम रसगुल्ला और 80 किलोग्राम गुलाब जामुन खाने के लायक नहीं मिले। जिसे नष्ट कराया गया। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उप निरीक्षक चंद्रभान, उन निरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि टीम को शिकायत मिली की जिंदल चौक के पास ओमजी बीकानेर मिष्ठान भंडार पर मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट है। शिकायत के आधार पर खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश की टीम के साथ संयुक्त रूप से मिष्ठान भंडार पर छापा मारकर कार्रवाई की गई। वहां पर मॉडल टाउन निवासी कश्मीर लाल मिला। मिष्ठान भंडार पर निरीक्षण के दौरान 90 किलो रसगुल्ला, 50 किलो गुलाब जामुन, 22 किलो पीनी, 40 किलो खोवा बर्फी, 60 किलो बेसन लड्डू, 35 किलो पेठा, 20 किलो मोतीचूर के लड्डू और 10 किलोग्राम काजू कतली मिली। टीम ने रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पीनी और खोया बर्फी के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। इसके अलावा 70 किलो रसगुल्ला और 80 किलोग्राम गुलाब जामुन खाने लायक नहीं मिला। जिसे टीम द्वारा मौके पर नष्ट करवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें