फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे गांव की जमीन पर बना बिजलीघर, फिर भी सिर्फ 8 घंटे मिलती है सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। खरड़ अलीपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को अघोषित बिजली के कटों से परेशान होकर बिजलीघर का घेराव कर प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारियों से जब महिलाओं ने बिजली कटों के बारे मेें सवाल किए तो कर्मचारी जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव की ही जमीन पर बिजली घर बना है। ग्राम पंचायत ने बिजली निगम को निशुल्क जमीन दे रखी है। इसके बाद भी हमें 24 घंटे में से सिर्फ 8 घंटे ही बिजली सप्लाई मिलती है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार शाम आंधी के बाद खरड़ अलीपुर गांव में पूरी रात बिजली सप्लाई बाधित रही। इससे ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया और सोमवार सुबह बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस बीच ग्रामीण पावर हाउस के कंट्रोल रूम में भी जा पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में रात और दिन दोनों ही वक्त बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्राम पंचायत ने बिजली घर की निशुल्क जमीन दे रखी है। इसके बाद भी हमारे गांव में पूरी बिजली नहीं दी जाती। दिन व रात अघोषित कट लगते हैं। हमारे गांव के 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग बिल भरते हैं, फिर भी 8 घंटे बिजली आती है। प्रदर्शन के बाद एसडीओ मौके पर आए थे जो समाधान करने का आश्वासन देकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, पूर्व सरपंच, गांव खरड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें