फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुतला फूंकने जा रहे बसपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के नीले गमछे वाले बयान के विरोध में शनिवार को काले झंडे दिखाने और पुतला फूंकने जा रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं को पुलिस ने बरवाला चुंगी से हिरासत में ले लिया।
शहर के वाल्मीकि चौक पर मंत्री कृष्ण बेदी का आगमन प्रस्तावित था। इसी दौरान बसपा नेता उनके बयान के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार से पांच नेताओं को हिरासत में लिया। इनमें अमित जाटव और नीरज बागड़ी प्रमुख रूप से शामिल हैं। अन्य प्रदर्शनकारियों को भी रोककर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा नेताओं ने कहा कि नीले गमछे और समाज के सम्मान से जुड़े विषयों पर जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ बयान देना चाहिए। महापुरुषों के सम्मान और सामाजिक स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों पर समाज की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। अमित जाटव समेत अन्य नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना नागरिकों का अधिकार है। प्रशासन को निष्पक्षता बरतते हुए सभी के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें