फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: योग शिविर में पुलिस ने बहाया पसीना

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित योग ​शिविर में योग करते पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। जिला पुलिस लाइन में सोमवार सुबह पुलिस कर्मचारियों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में पुलिस कर्मचारियों ने पसीना बहाया। शिविर के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मोहन ने कहा कि योग करने से पुलिस अधिकारी व कर्मचारी स्वस्थ रहेंगे। योग व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन

यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है और मानसिक तनाव को दूर करता है। योग आसन शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस योग शिविर में सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम विलोम सहित अन्य सभी योग क्रियाएं करवा। आयुष विभाग से योग शिक्षक नरेंद्र व योग सहायक कुणाल ने बताया कि किस प्रकार योग एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से शामिल करने से सभी अपने दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ करते हुए स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं। इस योग शिविर में योग की विभिन्न क्रियाओं को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें