फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बालसमंद में रह रहे पाकिस्तान के 15 हिंदू नागरिकों को पुलिस ने दिल्ली भेजा

विज्ञापन
बालसमंद में रहने वाला पाकिस्तान का हिंदू परिवार। 
विज्ञापन
बालसमंद (हिसार)। जिले के गांव बालसमंद में पिछले करीब साढ़े छह माह से बिना वीजा रह रहे पाकिस्तान के 15 सदस्यों वाले हिंदू परिवार को वीरवार रात पुलिस ने दिल्ली भेज दिया। इस परिवार ने लंबी अवधि के वीजा के लिए आवेदन कर रखा था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानियों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने के आदेश दिए हैं। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने इनकी वापसी के पीछे वीजा खत्म होने का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान में हैदराबाद में रहने वाला यह परिवार प्रताड़ना से तंग आकर 45 दिन के वीजा पर भारत आया और 25 अगस्त 2024 से बालसमंद में रह रहा था। परिवार में 15 सदस्य हैं। इनमें 3 लड़कियां, 8 छोटे-बड़े बच्चे, 3 महिलाएं और एक बुजुर्ग दयालदास शामिल हैं। निजी अस्पताल की जमीन पर बने कमरे में यह परिवार रह रहा था और दिहाड़ी मजदूरी करके गुजारा कर रहा था। मीडिया से बातचीत में इस परिवार ने वापस अपने मुल्क जाने से इंकार कर दिया था। इनका कहना था कि पाकिस्तान में हिंदुओं को बहुत प्रताड़ित किया जाता है। वहां जाने से बेहतर है यहीं मर जाएंं। बालसमंद चौकी इंचार्ज शेषकरण ने बताया कि इस परिवार को हिसार पुलिस ने बस में बैठाकर दिल्ली भेज दिया और वहां पाकिस्तानी कैंप में छोड़ा है। आगामी कार्रवाई भारत सरकार करेगी। इस परिवार का 45 दिन का वीजा लगा था जो करीब साढ़े छह माह पहले खत्म हो चुका है। वीजा समाप्ति के बाद इस परिवार ने लॉन्ग टर्म वीजा का आवेदन कर रखा है। बालसमंद निवासी शमशेर राजस्थान के जैसलमेर में रह रहे पाकिस्तानी हिंदुओं की मदद के लिए पहुंचे थे। वहां उनकी मुलाकात दिल्ली निवासी हरिओम से हुई। हरिओम के सम्पर्क में आने के बाद इस परिवार के बुजुर्ग दयालदास से उनकी पहचान हुई। बाद में दयालदास ने अपने परिवार का वीजा लगवाकर उन्हें दिल्ली बुलाया और वहां से शमशेर के साथ बालसमंद आ गए।

वीजा खत्म होने के कारण वापसी की पहले से चल रही था प्रक्रिया
बालसमंद में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया पहले से चल रही थी। इन लोगों के पास वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण वापस भेजा गया है। इस मामले का पहलगाम हमले के बाद हो रही कार्रवाई से संबंध नहीं हैं। यह महज एक संयोग है। इन लोगों ने खुद ही आवेदन किया था कि उन्हें दिल्ली भिजवा दीजिए। - शशांक कुमार सावन, एसपी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

बालसमंद में रहने वाला पाकिस्तान का हिंदू परिवार। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें