फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, परिजनों का धरना जारी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर के 19 वर्षीय शुभम हत्याकांड प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदमपुर के वार्ड-18 के केवल और खारा बरवाला के अरविंद उर्फ टोनी को रविवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। वहीं नागरिक अस्पताल के शवगृह में शुभम का शव पांच दिन से रखा है। मृतक के परिजनों और भीम आर्मी सदस्य मांगों पर अड़े हैं और शव उठाने से इनकार कर दिया। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि सोमवार सुबह शहर के बस स्टैंड के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रदीप भानखड़ और प्रवक्ता संतलाल ने बताया कि पांच दिन गुजर जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि यह मामला भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न के संज्ञान में लाया गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद विनय रत्न ने सीएम मनोहरलाल को ट्वीट कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ितों की जो जायज मांगें हैं उन्हें जिला प्रशासन व सरकार तत्काल पूरा करे।
पुरानी रजिंश के चलते किया था हमला
आदमपुर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी केवल और अरविंद उर्फ टोनी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि पुराने झगड़े की रंजिश में दो जून को शुभम पर हमला किया था। बाद में उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें