फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाने गए फार्मेसी के छात्र की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। मोहब्बतपुर रोड स्थित सिद्धमुख ब्रांच नहर में नहाने गए फार्मेसी के छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र आदमपुर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में फार्मेसी विभाग का छात्र था और वह हॉस्टल में रह रहा था। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उसके दोस्तों ने छात्र को डूबता देख डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम गोताखोर के साथ पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। पुल से करीब 500 मीटर दूर युवक मिला तो उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के हॉस्टल में रहने वाले रितेश, अजित, आकाशदीप, रोबिन व हरिश दोपहर बाद करीब 4 बजे आदमपुर-मोहब्बतपुर रोड स्थित नहर में नहाने के लिए गए थे। किशनगढ़ ब्रांच नहर बंद होने के चलते वे सिद्धमुख ब्रांच नहर पर चले गए। नहाते समय जींद जिले के गांव बहबलपुर निवासी रोबिन व रेवाड़ी जिले के गांव इच्छावास निवासी हरीश पानी में बहने लगा। दोस्तों ने हरीश को तो बचा लिया लेकिन रोबिन पानी के तेज बहाव में बह गया था। मृतक रोबिन का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रोबिन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। इसके अलावा रोबिन की बहन है जो विवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें