फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग बोले-शर्मिंदा करती हैं गंदगी से अटी गलियां, रिश्तेदार भी घर आने से कतरा रहे

विज्ञापन
हांसी डेया बस्ती में सीवरेज के गंदे पानी में से निकलती महिला। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। वार्ड नंबर एक की करीब छह हजार की आबादी है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। वार्ड की मुख्य इलाके चारकुतुब गेट, वाल्मीकि मोहल्ला व खरड़ चुंगी के लोगों ने बताया कि चुनाव के समय पार्षद ने वोट लेने के समय बड़े-बड़े वादे किए थे मगर जब हमारे क्षेत्र की समस्या की बात आई तो वह कहीं भी दिखाई नहीं दिए। वार्ड में सीवरेज, सड़क और सफाई व्यवस्था लचर है। लोगों का कहना है कि गलियों में फैली गंदगी के कारण अब तो रिश्तेदार भी घर आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र वासियों ने पार्षद पर आरोप लगाया कि अब लोगों की समस्याओं के बारे मेें सुध लेना तक छोड़ दिया था। यहां पर हर प्रकार की समस्याओं का वार्ड वासियों को सामना करना पड़ रहा हैं। अब भी कई लोग चुनावों को लेकर सक्रिय है, लेकिन उनमें से अच्छे उम्मीदवार को ही वोट देने की बात कही जा रही हैं। वहीं लोगों ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार का जमकर विरोध किया जाएगा। अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो मजबूरन चुनाव का बहिष्कार करना पड़ेगा।
हमारे क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से फैल साबित हो रही है। पानी सड़कों पर बह रहा है, जिस कारण हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सीवरेज व्यवस्था की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं मगर हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उषा रानी, चारकुतुब गेट
विज्ञापन

नगर परिषद ने नालियों को बंद करवा दिया है। जिस कारण सड़कों सीवरेज का पानी भर गया है। गंदे पानी की वजह से मच्छरों की भरमार है। जिस कारण लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। हमें मजबूरन गंदे पानी के अंदर से गुजरना पड़ रहा है। तिलक, वार्ड एक
हमारे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट बंद रहती है, नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट तो लगवा दी हैं मगर वह जलती नहीं। इस कारण लोगों को रात के समय चोरी, छीना झपटी की वारदात का डर सताता है। हमने पार्षद को कई बार लाइट को दुरुस्त कराने की कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। - बंशी, वार्ड-1
हमारे वार्ड में ऐसे गरीब लोग हैं जिनके बीपीएल कार्ड नहीं बने मगर कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके पास सब कुछ है, उनके कार्ड बनवा दिए हैं। जरूरतमंद लोगों के बीपीएल कार्ड बनने चाहिए थे उनके कार्ड नहीं बने, अब चुनाव नजदीक आ गए तो सभी बड़े-बड़े वादे किए जा रहे है। अब हम सोच समझ कर अपने वोट का प्रयोग करेंगे। - रानी, स्थानीय निवासी
हमारी कॉलोनी का इतना बुरा हाल है, जहां देखो गंदगी ही नजर आती है। हमारा दिल ही जानता है कि हमारे रिश्तेेदार व परिवार के लोग आने से कतराते हैं कि ऐसी गंदगी वाले क्षेत्र में रहते हो। गंदगी के कारण वाल्मीकि मोहल्ला के करीब 200 घर प्रभावित हैं। हमने सीएम विंडो पर भी सीवरेज व गंदगी की शिकायत कर चुके हैं मगर फिर भी अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते। - कृष्ण कुमार, वार्ड-1
लंबे समय से हम सड़क बनवाने की मांग नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन निर्मला सैनी, विधायक विनोद भयाना व पार्षद से कर चुके हैं, मगर उन्होंने हमारी कोई सुनवाई नहीं की। हमारे क्षेत्र में न तो सीवरेज की लाइन है, न पेयजल। पीने के पानी के लिए हमें दर-दर भटकना पड़ता है। - गुन्ना प्रधान, डेया बस्ती
ढाई करोड़ की लागत से करवाया विकास कार्य
मैंने अपने कार्यकाल के दौरान ढाई करोड़ रुपये की राशि की लागत से वार्ड में विकास कार्य करवाए हैं और प्राथमिकता से समस्या का समाधान करवाने का कार्य किया है। कुछ कमी रह गई है उनका भी समाधान करवाया जाएगा। - अनुराग, पूर्व पार्षद वार्ड-एक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें